श’र्मनाक: दुर्गापूजा देखकर लौट रही ना’बालिग से गैं’गरेप, चार म’नचलों ने की द’रिंदगी

सीतामढ़ी. देश में एकतरफ जहां नवरात्र के पावन मौके पर मां दुर्गा और नारी शक्ति की पूजा हो रही है तो वहीं दूसरी ओर हवस के भूखे भेड़िये महिलाओं की इज्जत को तार-तार करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के सीतामढ़ी जिला से सामने आया है जहां दुर्गापूजा देख कर अपने घर लौट रही एक नाबालिग के साथ चार दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. गैंगरेप की ये घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की है.

दुष्कर्म की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi -  Zee News Hindi

जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर को दुर्गापूजा देख कर पीड़िता अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान चार दोस्तों ने उसे जबरन उठा लिया और सभी ने साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. चारो आरोपियों ने दरिंदगी दिखाते हुए नाबालिग के साथ बारी-बारी से मुंह काला किया. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह से भागकर अपने परिवार वालों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई. बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना की जानकारी मिलते ही घरवाले भी सन्न रह गए.

सभी ने न्याय के लिए तुरंत पुलिस से गुहार लगाई है और सीतामढ़ी के महिला थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए अब तक इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के बेदौल गांव का रहने वाला जितेंद्र राय का पुत्र प्रिंस कुमार और रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रूपौली गांव का रहने वाला मदन झा का पुत्र रणवीर कुमार शामिल है. गिरफ्तार लोगों से दूसरे दो अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading