बिहार में बढ़े रोजगार के अवसर, बेरोजगारी दर में आई गिरावट; सुधार के आसार भी

पटना : अगस्त की तुलना में राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सेंटर फार मानीटरिंग इंडियन इकानमी की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में बेरोजगारी दर 11.4 प्रतिशत रही। यह अगस्त की तुलना में एक प्रतिशत से कम है।

बिहार में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सांकेतिक तस्वीर।निर्माण क्षेत्र में तेजी आने की संभावना के कारण अगले कुछ महीनों में राज्य में रोजगार में बढ़ोतरी के आसार हैं। राहत की बात यह है कि बेरोजगारी दर में गिरावट राष्ट्रीय स्तर पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दर्ज की गई है। अगस्त में शहरी बेरोजगारी दर 9.57 और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.68 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

यह सितंबर में क्रमश: 7.70 और 5.84 प्रतिशत पर आ गई थी। बिहार की बात करें तो जुलाई के बाद सितंबर में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मानसून की बेरुखी से कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर कम हुए तो जुलाई में बेरोजगारी दर 18.8 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।

यह पूरे साल में सबसे अधिक थी। अगस्त में रोजगार के अवसर बढ़े और बेरोजगारी दर 12.8 प्रतिशत पर आ गई। सुखद झारखंड के लिए भी है। झारखंड में अगस्त के 17.3 प्रतिशत की तुलना में सितंबर में करीब पांच प्रतिशत कम बेरोजगारी दर दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.