सदर अस्पताल में टेबल से गिरकर नवजात की मौ’त, परिजनों ने काटा बवाल

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत हो गई है. जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर पैसा मांगने का भी आरोप लगाया है. इस आरोप और लापरवाही के बाद जहानाबाद सिविल सर्जन ने पूरे मामले की जांच करने की बात कही है.

Thumbnail image

डॉक्टर की लापरवाही ने ली नवजात की जान

पूरा मामला जहानाबाद जिले के सलमानपुर बखरी का है. अंकिता देवी को बीते रात लगभग 10 बजे प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मरीज की देखरेख करने के बजाए अस्पताल में कार्यरत ममता के ऊपर पल्ला झाड़ दिया. काफी मुश्किल से ममता और नर्षो के प्रयास से बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन जन्म के बाद बच्चे की स्थिति ठीक नहीं थी जिसकी वजह से उसे एसएनसीयू मैं भर्ती किया गया. जिसके बाद वहां की लापरवाही की वजह से नवजात की जान चली गई.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.