दुर्गापूजा को लेकर हाई अ’लर्ट, उ’पद्रवियों की सीसी कैमरे से नि’गरानी

मुजफ्फरपुर। दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस हा’ई अ’लर्ट पर है। शहर के सभी पूजा पंडालों व संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। इनकी तैनाती सप्तमी से लेकर प्रतिमा के वि’सर्जन तक की गई है।

मुजफ्फरपुर के पंकज मार्केट स्थित पूजा पंडाल मे मां की प्रतिमा l फोटो-जागरणसंवेदनशील माने जाने वाले कई इलाकों में विशेष फो’र्स की तैनाती की गई है। मेला की नि’गरानी को लेकर शहर में आठ स्थानों पर वाच सेंटर बनाए जाने व बैरिकेडिंग का काम पूरा नहीं हुआ है।

इसमें देवी मंदिर जाने वाली रज्जू साह लेन, एलआइसी गली, मुखर्जी सेमिनरी स्कूल रोड समेत कई स्थान की बैरिकेडिंग नहीं की गई है। अष्टमी और नवमी के दिन इन स्थानों पर काफी भीड़ होती है। अधिकारियों ने बताया कि उस दिन से बैरिकेडिंग होगी।

शहर व उससे सटे इलाकों में बनाए जाने वाले पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ व इस दौरान अशांति फैलाने वालों पर विशेष नि’गरानी की व्यवस्था की गई है। अशांति फैलाने वालों से पुलिस क’ड़ाई से निबटेगी। सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट

संतोषी माता मंदिर, मोतीझील ओवरब्रिज, बड़ी कल्याणी, बनारस बैंक चौक, पक्कीसराय चौक, देवी मंदिर, बंगलामुखी मंदिर, खादी भंडार चौक, लेनिन चौक, कलमबाग चौक, माड़ीपुर चौक, अघोरिया बाजार चौक, जानकी दुर्गा मंदिर, छाता बाजार, अखाड़ाघाट स्थित दुर्गास्थान, बैरिया गोलंबर,

जियालाल चौक, अहियापुर, जीरो माइल चौक, भगवानपुर चौक, खबड़ा दुर्गा मंदिर, कच्ची पक्की चौक, गोबरसही चौक, भिखनपुरा चौक पर सीसी कैमरे से निगरानी की जा रही है। इन स्थानों पर सादे लिबास में पुलिस जवानों पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

सकरा प्रखंड क्षेत्र के दुबहा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा के बाद दर्शन के लिए माता के पट खोल दिए गए। पूजा पंडाल में जय माता दी के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। मां के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग गई।

पूजा कमेटी के संचालक विष्णुदेव राय समेत महेंद्र प्रसाद यादव, राम प्रसाद राय, परमानंद राय, पूर्व पंसस अर्जुन कुमार राय, नवल राय उर्फ पिंटू समेत अन्य सदस्य शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए सक्रिय रूप से जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन परिसर में विगत 32 वर्षों से मां की पूजा-अर्चना धूमधाम के साथ की जाती है। अष्टमी और नवमी को खोईंछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ बढ़ जाती है। दुबहा बाजार में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading