”बारिशों के छम छम में तेरे दर पर आए हैं..”: तेज बारिश के बावजूद माता के दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता

मुजफ्फरपुर : शहर के विभिन्न जगहों पर दिखा माता का भव्य रूप। महाअष्टमी को लंबी लंबी कतारों में भक्तों का लगा तातां। जहां एक तरफ पंकज मार्केट स्थित माता की भव्य मूर्ति भक्तों का मन मोह रही। वहीं दूसरी तरफ अखाड़ाघाट स्थित पंडाल मुजफ्फरपुर के भव्य पंडालों में से एक था। महानवमी की सुबह से ही महिलाएं रंगीन परिधान में सोलह श्रृंगार कर माता के मंदिरों में खोइंछा भरते नजर आई। कोरोना काल के बाद ये पहली बार है जब भक्तजन माता का दर्शन इन भव्य रूप में कर पा रहें है। इस वर्ष बारिश होने के बाद भी भक्त लाखों की संख्या में पहुंच रहें दर्शन के लिए पहुचें। कई जगह भक्त ”बारिशों के छम-छम में

लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है शहर। शहर के कई पंडाल विशेष तौर के कारीगरों द्वारा बनाया गया था। इन पंडालों के निर्माण में कारीगर महीनों से जुटे थें।। अखाड़ाघाट स्थित पंडाल में शेर पर सवार मां दुर्गा के करीब 15 फुट ऊंची शेर पर सवार भव्य प्रतिमा स्थापित है। इसके अलावा राम बाग के माई स्थान स्थित पंडाल में भी थ्री डी मूर्ति स्थापित की गई है, आसपास का पूरा इलाका रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित है।

सरैयागंज स्थित पंकज मार्केट स्थित पंडाल को इंडिया गेट की तरह बनाया गया है। हर साल की तरह ही इस साल भी पंकज मार्केट में काफी भीड़ रही। शहर दुल्हन की तरह सजा है। माता के अलग अलग मनोरम रूप देख भक्तों की आंखे नहीं हट रही।

आस पास के गांव से सफर कर के लोग शहर मेला घूमने आ रहे। छोटी कल्याणी, बनारस बैंक चौक, लैलिन चौक, चतर्भुज स्थान चौक, कालीबारी रोड वैष्णो माता मंदिर,रामबाग लिज्जत पापड़ फैक्ट्री,लक्ष्मी चौक एवं शहर के कई अन्य जगहों पर मूर्ति स्थापित की गई है। प्रशासन के पुख्ता इंतज़ाम थें , जगह जगह पुलिस की तैनाती दिखी। नवमी के दिन तेज़ बारिश के साथ जलजमाव के बाद भी लोगों की भीड़ माता के पंडालों में उमरी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading