कटिहारः कटिहार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक पर एक नौ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज बाजार की है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. इस वारदात से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग आरोपी को खजूर के पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं.






