रोहतास में ए’सिड अ’टैक का आ’रोपी च’ढ़ा पुलिस के ह’त्थे, भाई-बहन के ऊपर फें’का था ते’जाब

रोहतास: बिहार के रोहतास में घटित एसिड अटैक कांड में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमंत साह है, जो शिवपुर गांव का ही निवासी है. गौरतलब को कि 29 सितंबर को बिक्रमगंज के शिवपुर गांव में एक घर पर तेजाब फेंक दिया गया था. इसमें एक 13 वर्षीय लड़की और उसका भाई झुलस गया था. दोनों का इलाज जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

Thumbnail image

पीड़ित के बयान पर हुई आरोपी की गिरफ्तारी

इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया और घटना के पांच दिन के बाद पुलिस ने पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसिड फेंकने वाले सुमंत को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से बचा हुआ एसिड तथा अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है. रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के शिवपुर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर एसिड अटैक का मामला सामने आया था.

आपसी विवाद के कारण किया एसिड अटैक

इस पूरे मामले को लेकर एसआईटी का भी गठन किया गया था. पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर 2022 की रात के 9:00 बजे बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में भूलू शाह के घर में घुसकर मां, बेटे और बेटी पर तेजाब फेंक दिया गया था. इसके बाद आरोपी फरार हो गया था. मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को धर दबोचा. रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि गांव में आपसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. उन्होंने बताया कि पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading