बिहार के लखीसराय के बड़हिया पुलिस अंचल के वीरूपुर थाना अंतर्गत निजाय-गिरधरपुर पथ पर बुधवार की देर शाम को सात वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दु’ष्कर्म करने का प्रयास किया। दुष्कर्म करने में अ’सफल होने पर बच्ची के साथ मा’रपीट की गई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय एक गांव की सात वर्षीय बच्ची अपनी मां को खाना पहुंचाने निजाय स्थित दुर्गा मंदिर जा रही थी। उसकी मां निजाय दुर्गा मंदिर परिसर में शृंगार, खिलौने आदि बेचने की दुकान खोली थी। वह घर से खाना लेकर मां को पहुंचाने अकेली जा रही थी।
गिरधरपुर-निजाय के बीच सुनसान रास्ते में वीरुपुर के फूलो झा बाइक से जा रहा था। उसने बच्ची को बहला फुसलाकर कहा कि वह भी निजाय जा रहा है। वह उसकी मां एवं पिता को पहचानते हैं। यह कहकर उसने उस लड़की को अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद कुछ दूर जाने पर सु’नसान जगह देखकर बाइक रोक दी लड़की के साथ ग’लत ह’रकत करने लगा।

सड़क किनारे खेत में ले जाकर उसके साथ दु’ष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जब लड़की ने वि’रोध की तो उसके साथ मा’रपीट भी की। बच्ची किसी तरह उसके चं’गुल से अपने आप को छुड़ाकर वहां से भा’गकर निजाय पहुंची और मां को घ’टना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां बच्ची को साथ कर वीरुपुर थाना पहुंचकर वीरुपुर के फूलो झा के खि’लाफ आवेदन दिया।
थानाध्यक्ष रामशरण पासवान ने बताया कि बच्ची की मां के आवेदन पर फूलो झा के वि’रुद्ध के’स द’र्ज करके घ’टना की जांच की जा रही है। आरोपित फूलो झा की गि’रफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छा’पेमारी की जा रही है।
उधर लड़की को मेडिकल जांच के लिए लखीसराय ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि इससे पहले भी इस युवक ने इस तरह की ह’रकत की थी।


