छपरा में युवक की ग’ला रे’त कर ह’त्या, छा’नबीन में जुटी पुलिस

छपरा: छपरा के मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी में गुरुवार को एक युवक की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि अभी तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

Thumbnail imageबच्चों ने शव देखकर मचाया था हल्ला

घटना के बारे ग्रामीणों ने बताया कि चवर में गांव के बच्चे घास काटने गये थे. वहीं पर बच्चों ने शव को देखा और हल्ला मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटनास्थल पर शराब के पैकेट, ग्लास के साथ हसुआ भी फेंका हुआ पाया गया. कयास लगाया जा रहा है कि इसी हसुआ से गर्दन रेतकर हत्या की गयी है.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस अलग अलग एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार मौजूद थे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.