पश्चिम पंचारण : नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति उ’त्पन्न हो गई है। गंडक नदी का ज’लस्तर लगातार ब’ढ़ता जा रहा है। गुरुवार की दोपहर दो बजे वाल्मीकिनगर गंडक बराज से लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। ब’ढ़ते ज’लस्तर को देखते हुए बराज के सभी 36 फा’टक उठा दिए गए। हालांकि गंडक नदी अभी ख’तरे के नि’शान के नीचे बह रही है। ऐसी ही बा’रिश होती रही तो उम्मीद है कि ज’लस्तर चार लाख क्यू’सेक के पार हो जाए।
नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोहगीबरवा समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सीमावर्ती नेपाल के पहाड़ों का पानी मैदानी इलाकों में मु’सीबत बढ़ा रहा है। लगातार हो रही बा’रिश को देख स’तर्कता बढ़ा दी गई है। गं’डक बराज नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार नदी के ज’लस्तर में लगातार वृ’द्धि हो रही है।
गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि से एसएसबी के झंडहवा टोला स्थित कैंप के समीप बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी कुछ गांवों में फैलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है। वीटीआर के जं’गल में पानी घु’सने के कारण वन्य जीव ऊंचे स्थानों की ओर प’लायन करने लगे हैं। सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें भी डू’ब गई है।
गंडक नदी का जलस्तर में वृद्धि के बाद नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश करने लगा है। नेपाल से मिली जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में जलस्तर में कमी की कोई संभावना नहीं है। नेपाल में बारिश से इन दिनों गंडक नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। वहीं पहाड़ी नाला का बहाव भी उफान पर है।
जंगल में बाढ़ के चलते स्थिति यह बन गई कि वनकर्मियों को पेट्रोलिंग में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गंडक नदी का पानी वीटीआर के चुलभट्ठा, भेड़िहारी ,मदनपुर आदि इलाके में भरने लगा है।
हर साल आने वाली बाढ़ से वन और वन्यजीवों को भारी नुकसान हो रहा है। वीटीआर का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आने लगा है। बाढ़ के चलते वन्यजीवों के आवास और चारे की समस्या भी पैदा हो गई है। वन्यजीव सुरक्षित स्थानों पर पलायन के प्रयास में शिकारियों के निशाने पर आ सकते हैं। इससे वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है।

