प्रेमी युगल ने अदालत में कर ली शादी, साथ जी’ने म’रने की खाई कसमें

जमुई। साथ जी’ने म’रने की कसमें खाकर एक प्रेमी जोड़ा ने जमुई अदालत में शादी कर ली। दोनों खगडिय़ा के रहने वाले हैं। दोनों के घर वालों ने इस प्रेम को स्‍वीकार्य नहीं किया। इस कारण प्रेमी प्रेम‍िका ने भागकर शादी करने का फैसला किया।

जानकारी के अनुसार, प्रेमी-प्रेमिका खगडिय़ा से फरार होकर जमुई पहुंच गए। वहां कोर्ट में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला करते हुए शादी रचा ली। अदालत में दोनों एक साथ हाथ पकड़े खडे थे। कह रहे थे कि दोनों बालिग है।

घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। प्रेमी प्रेमिका ने कहा‍ कि पहले तो हम दोनों ने अपने-अपने घर वालों को काफी समझाया, परंतु घर वाले तैयार नहीं हुए। इसके बाद अदालत में दोनों की शादी हुई।

अदालती शादी के बाद प्रेमी जोड़े पतनेश्वर धाम पहुंच गए और वहां भी हिन्दू रीति रिवाज के साथ मंदिर में शादी रचा ली। दोनों मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रेमी जोड़े खगडिय़ा जिले के बलहा गांव के रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि सोनू कुमार और मीनाक्षी कुमारी के बीच कई वर्षों से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को हो गई थी। परिवार वाले इस शादी से नाराज थे। जिस वजह से दोनों घर से भाग कर जमुई पहुंच गए और शादी रचा ली। हालांकि दोनों के फरार होने की जानकारी खगडिय़ा पुलिस को भी स्वजनों ने दी है।

प्रेमी सोनू कुमार ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं। कई वर्षों से दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। जिसे परिवार वाले नहीं चाहते थे। जिस वजह से दोनों ने भाग कर अपनी मर्जी से शादी की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading