पानी में डू’बने से दो छात्राओं समेत तीन की मौ’त, स्वजनों का रो-रो’कर बु’रा हाल

बेगूसराय। बखरी की घाघड़ा पंचायत अंतर्गत बदिया गांव स्थित बरार चौर के पानी में डू’बने से गुरुवार की शाम दो छात्राओं समेत तीन की मौ’त हो गई। म’रने वालों में मंझौल थाना के खैरा गांव निवासी 22 वर्षीय मुन्ना यादव और बदिया निवासी सुरेंद्र यादव की नौ वर्षीय पुत्री मुन्नी उर्फ छोटी कुमारी के साथ ही सकलदेव यादव की पुत्री नौ वर्षीय चांदनी कुमारी बताई गई है।

बेगूसराय में डूबने से तीन की मौत हो गई। सांकेतिक तस्वीर।तीनों श’वों को ग्रामीणों के सहयोग से बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा कागजी खानापूर्ति के बाद के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के मुताबिक मुन्ना दुर्गा मेला घूमने के लिए अपने ससुराल बौएलाल यादव के यहां बदिया आया हुआ था। मुन्ना ने दोनों बच्चियों को बरार चौर में डूबते हुए देखा। वह उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया।

बच्चियों की तरह उसे भी तैरना नहीं आता था और उसे पानी के अत्यधिक गहरा होने का अंदाजा नहीं था। बच्चियों को बचाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। इस तरह तीनों डूब गए।

घटना की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। एक साथ तीन मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

घटना पर विधायक सूर्यकांत पासवान, जिप सदस्य घनश्याम राय, मुखिया नंदकिशोर तांती ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading