पटना : सिवान से एक बार फिर से पूर्व जेडीयू एमएलए श्याम बहादुर सिंह का आ’र्केस्ट्रा गर्ल के साथ डांस का वी’डियो ते’जी से वा’यरल हो रहा है। श्याम बहादुर सिंह पहले भी न’र्तकियों के साथ ना’चने के लेकर सु’र्खियों में रहे हैं। वहीं नालंदा में जागरण कार्यक्रम के नाम पर अ’श्लील गानों पर न’र्तकियों के ठु’मके लगाने का वीडियो भी ते’जी से वा’यरल हो रहा है।
खबर के मुताबिक वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। दुर्गा पूजा की सप्तमी पर तरवार थाना इलाके के सकरा बाजार में देवी पूजा पंडाल की तरफ से जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
बड़हरिया के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह को बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर यहां बुलाया गया। कुछ देर बाद स्टेज पर आर्केस्ट्रा गर्ल का डांस शुरू हो गया।

माहौल को देख पूर्व विधायक भी कुर्सी से उठे और आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ डांस करने लगे। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक अपनी कुर्सी छोड़कर कभी नर्तकी के साथ स्टेज पर बैठ जाते तो कभी नर्तकी की हाथ पकड़ने की कोशिश करते।
इस दौरान उनके साथ मौजूद लोग उन्हें कुर्सी पर बैठाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। लेकिन श्याम बहादुर सिंह उन्हें मना करते भी वायरल वीडियो में दिख रहे हैं।
बताया जाता है कि पूर्व विधायक जब आर्केस्ट्र गर्ल के साथ डांस कर रहे थे तभी किसी ने वीडियो बना लिया और ये वीडियो वायरल हो गया। दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


