मोतिहारी: 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आकाश म’र्डर का किया खु’लासा, दोस्त ही निकला का’तिल

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा थाना क्षेत्र में बुधवार को बलवा मन के समीप नहर के किनारे गन्ने के खेत में छात्र आकाश कुमार की हत्या कर दी गई. आकाश हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. हत्या में शामिल 4 अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. बता दें कि छात्र के दोस्तों ने ही रुपयों के लेन देन विवाद में चाकू से गला रेतकर और चाकू गोदकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक मोबाइल और बाइक बरामद कर आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है.

आकाश हत्याकांड के पुलिस ने 24 घण्टों में किया खुलाशा (News18)

बता दें कि दसवीं कक्षा के छात्र आकाश कुमार का शव गन्ना के खेत से कल देर रात बरामद हुआ था. मृतक छात्र पीपरा थाना के चकनिया गांव का निवासी था. दोस्तों ने रुपए के लेन देन के लिए आकाश को बुलाया था. दोस्तों के बुलाने पर वह मोटर साइकिल से घर से दिन में करीब 11 बजे  निकला था. लेकिन, देर शाम पीपरा थाना पुलिस ने बलवा मन के समीप नहर के किनारे गन्ना के खेत से गला रेता हुआ आकाश के शव को बरामद किया जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतक के दादा पूर्व मुखिया श्रीबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि आकाश उनके बड़े भाई का पोता था. गांव के ही एक युवक ने आकाश से पैसा उधार लिया था, जिसे देने के लिए पंकज ने आकाश को सड़क पर बुलाया था. मृतक के दादा ने बताया कि आकाश पंकज से पैसा लेने की बात कहकर घर से निकला था. काफी देर तक आकाश घर वापस नहीं आया. शाम के समय बलवा मन के पास एक युवक का शव मिलने की जानकारी हुई. वहां जाकर देखा, तो आकाश का शव पड़ा था.

मृतक आकाश के पिता किसान हैं और आकाश के तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था. वह महावीर हाई स्कूल पिपरा में दसवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ने में काफी तेज था. उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई. वहीं घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना से पर्दा उठाते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.

चकिया के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आकाश का कुछ पैसा पंकज के यहां बकाया था. गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज कुमार, नवल साह, नीरज कुमार और कन्हैया कुमार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. नवल साह पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के कोरल गांव का रहने वाला है. वही बाकी के तीनों अभियुक्त आकाश के गांव चकरिया के रहने वाले है.

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त हुआ चाकू, एक मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद किया है. वहीं डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि 24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करने को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading