निजी अस्पताल में श’राब पिलाकर कं’पाउंडर नर्स से किया रे’प, वीडियो भी बनाया

पटना.बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके के एक निजी अस्पताल में नर्स से रेप की घटना को अंजाम देकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. हालांकि मामले की गंभीरता को समझते हुये पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन, राजधानी के अस्पताल में इस तरह की घटना के बाद हड़कंप मचा गया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी  लखीसराय जिले के महेशपुर का रहने वाला है. पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

Crime News: जबरदस्ती शराब पिलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार… – Etoinewsमूल रूप से नालंदा की रहने वाली 32 साल की नर्स ने बताया कि वह राजधानी के  कंकड़बाग सचिवालय कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती है. इसी अस्पताल में राजेश नाम का  कंपाउंडर भी काम करता  है. अस्पताल के निदेशक ने उसे रहने के लिए परिसर में ही एक कमरा दे रखा है. पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में इस बात की जानकारी दी है कि अप्रैल 2021 में राजेश एक दिन खाना बनाने के बहाने कमरे में आया. वह शराब की बोतल भी साथ लेकर आया था. उसने नर्स को भी शराब पिलाई और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया.

नर्स के अनुसार इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया था. सिलसिला यहीं नहीं बल्कि वीडियो दिखा कर वह नर्स को ब्लैकमेल करता था. यहां तक की होटल में बुलाकर उसका यौन शोषण करता था. राजेश की हरकतों से वह मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार  प्रताड़ित हो रही थी. इसके बाद उसने हॉस्पिटल में ही अपने साथ काम करने वालों को सारी चीजों की जानकारी दी और सभी की  सलाह मिलने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

पुलिस ने कंपाउंडर को भेजा जेल 

पीड़ित द्वारा अपने लिखित एफ़आईआर में इस बात की जानकारी दी गई है कि जब उसने कंपाउंडर द्वारा किए जा रहे कुकृत्य का विरोध किया तब कंपाउंडर ने उसे वीडियो वायरल करने के साथ-साथ उसे जान से मारने की भी धमकी दी. पटना पुलिस के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया आरोप सही पाते हुए कंपाउंडर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और पूरे मामले की छानबीन जारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading