मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही के समीप शुक्रवार को सड़क हा’दसे में कांग्रेस नेता धर्मवीर शुक्ला के बड़े भाई की मौ’त हो गई।
मृ’तक की पहचान ध्रुव कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम में भेजने की क’वायद में जुटी है।
बताया गया कि गोबरसही के समीप से वह बाइक से जा रहे थे। इसी क्रम में एक अ’ज्ञात वाहन की च’पेट में वे आ गए। आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौ’त हो गई।
पुलिस का कहना है कि सी’सीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। चर्चा है कि का’र से हा’दसा हुआ है। स्व’जन का बयान दर्ज करने की क’वायद की जा रही है।




