बांका में बाप ने सात साल के बेटे को मा’र डा’ला, तंत्र सिद्धि के लिए गला द’बा कर की ह’त्या

बांका:बिहार के बांका जिले में विजया दशमी के दिन एक पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली. विजया दशमी की देर रात तंत्र मंत्र सिद्धि पाने के लिए अपने ही सात साल के बेटे की घर के बगल में गला दबा कर हत्या कर दी. घटना के 24 घण्टे बाद यह बात पूरी तरह सच साबित हुई है कि यह हत्या पिता ने ही की थी. यह मामला जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के महोता गांव की है.

Thumbnail imageमां ने दर्ज कराया मामला

मृतक राघव कुमार की मां खुशबू देवी के बयान पर पिता दीपक शर्मा पर बेटे की हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने घर के बाहर एक बगीचे में छिप कर बैठे आरोपी पिता दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. परिजन ने बताया कि विजया दशमी की देर रात गांव के दो युवक राघव को लेकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत काफी नाजुक देख कर उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. वहां ले जाने के पूर्व ही उसकी मौत हो गयी थी. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार, चंचल कुमार और पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया.

आरोपी के कमरे से मिला तंत्र-मंत्र का सामान

उसी समय मृतक की मां ने अपने पति को ही पुत्र की हत्या का आरोपी बताया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. वहीं ग्रामीण भी पिता पर ही मंत्र तंत्र के लिए बच्चे की हत्या की बात बता रहे थे. पुलिस ने हत्यारे पिता की गिरफ्तारी के बाद जब उसके कमरे की जांच की तो तंत्र मंत्र की किताबें, सेंसर युक्त कैमरा और पेन ड्राइव भी बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मां के बयान पर मामला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading