मुजफ्फरपुर में लाखों की डकैती, ह’थियार के दम पर परिवार को बं’धक बनाकर लू’टा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती हुई है. जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में सरैया थाना क्षेत्र के अबूचक गांव में देर रात आधा दर्जन से अधिक हथियार से लैस अपराधियों ने रमेश राय के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया. जिसमें बताया जा रहा है कि लाखों रुपए की आभूषण कपड़े और अन्य सामान लूट ले गए हैं. अपराधी इस दौरान घर परिवार वालों को अपराधियों ने हथियार के बल पर इकट्ठा कर लिया और मारपीट कर बंधक भी बनाया और एक-एक कर पूरे घर में बेशकीमती सामान और आभूषण इकट्ठा कर लिया और फिर बड़े आराम से लेकर चलते बने. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Thumbnail image

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading