मधुबनी: घोड़दह नदी से नेपाल के ASI का श’व ब’रामद, ह’त्या या आ’त्महत्या में उलझी पुलिस

मधुबनी: पुलिस ने घोड़दह नदी से तैरते हुए अवस्था में एक शव बरामद किया है. शव की पहचान नेपाल के सिरहा जिला के 35 वर्षीय सत्यनारायण यादव पिता रास लाल यादव के रूप में हुई है. अंधरा मठ थाना क्षेत्र के अर नामा गांव के समीप धोरदह नदी से साहव बरामद  किया गया है.

Thumbnail image

मधुबनी के घोड़दह नदी से मिला शव

अंन्धरा मठ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया पुलिस को नदी में तैरते हुए शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला गया. जब शव की पहचान की गई तो पता चला कि यह सत्यनारायण यादव का शव है.

नेपाल के ASI के रूप में हुई शव की शिनाख्त

अंन्धरा मठ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्यनारायण यादव एएसआई के पद पर नेपाल पुलिस मोहनपुर एओबी थाना सखरा में कार्यरत थे.मृतक के पुत्र अमोद कुमार यादव और जिला पुलिस नेपाल राजविराज के द्वारा शव की पहचान कर ली गई है. फिलहाल तमाम कार्रवाई पूरी करते हुए शव को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस शव को राजविराज लेकर चली गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मामला हत्या का है या आत्महत्या का हर एंगल से केस की जांच की जा रही है. परिजनों का भी कहना है कि इस घटना के पीछे का कारण क्या है नहीं पता. सत्यनारायण यादव एएसआई थे तो उनके दुश्मन तो कई थी लेकिन किसी पर शक जाहिर कर पाना मुश्किल है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading