18 अक्टूबर से शुरू होगी स्नातक पार्ट-वन की परीक्षा

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट-वन के सत्र 2021-24 की परीक्षा 18 अक्टूबर से शुरू होगी। बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पार्ट-वन के आर्ट्स, साइंस एंड कामर्स का शिड्यूल जारी कर दिया है।

12 अक्टूबर से विद्यार्थियों को कालेज से ही एडमिट कार्ड मिल जाएगा। फाइल फोटोइसके पहले पहले पार्ट-वन की परीक्षा 11 अक्टूबर से होनी थी, लेकिन विद्यार्थियों के समय पर फार्म नहीं भर पाने के कारण इसकी तिथि सात दिन बढ़ा दी गई। बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं।

35 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब एक लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मुख्य विषय की परीक्षा 18 से 22 अक्टूबर तक होगी। इसके बाद तीन से 14 नवंबर तक सब्सिडियरी और जनरल कोर्स की परीक्षा ली जाएगी।

पार्ट वन के सभी विषयों की परीक्षा एबीसीडी चार समूहों में बांट कर दो पालियों में ली जाएगी। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी।

ग्रुप ए में संस्कृत, संगीत, अर्थशास्त्र, इलेक्ट्रानिक्स, गणित, हिंदी और समाजशास्त्र को शामिल किया गया है। ग्रुप बी में केमेस्ट्री, फिजिक्स, होम साइंस, पोल साइंस और कामर्स विषयों को शामिल किया गया है।

ग्रुप सी में इतिहास, भोजपुरी, पीके एंड जे, बांग्ला और उर्दू विषय को रखा गया है। ग्रुप डी में जूलाजी, इंगलिश, मैथिली, परसियन, एलएसडब्ल्यू, फिलास्फी, एआइएच, बाटनी, भूगोल और साइकोलाजी विषय की परीक्षा होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading