सीवान: बिहार के सीवान में सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को यहां नदी में फेंक दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और शव की पहचान करने में जुट गई है. आंदर थाना क्षेत्र के तियाय पुल के पास नदी में बहता हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा हुआ शव मिला है.
![]()
सिरकटी शव मिलने के बाद इलाके में दहशत
सीवान में सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि आंदर थाना क्षेत्र के तियाय पुल के पास नदी में बहता हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा हुआ शव बरामद होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी है. वही ग्रामीणों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है.





