मोतिहारी में डीलर ने की अनाज की का’लाबाजारी, FIR दर्ज

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण में पीडीएसस डीलर के गोदाम में कम अनाज पाए जाने के बाद उस पर अनाज के गबन का मामला दर्ज  कराया गया है. यह मामला जिले के अरेराज प्रखंड स्थित बभनौली गांव का है. यहां पीडीएस डीलर के खिलाफ एमओ ने स्थानीय थाना में कार्डधारियों को मिलने वाले अनाज का गबन करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. डीलर के गोदाम के जांच के दौरान लगभग 300 बोरा अनाज गायब मिला था.

Thumbnail imageकालाबाजारी की मिली थी सूचना

एमओ के अनुसार पीडीएस डीलर के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि डीलर गरीबों को बांटने वाले अनाज की कालाबाजारी करता है. सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अरेराज के एमओ अजितेंद्र किशोर ने गोदाम की जांच की और जांच के बाद डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. एमओ अजितेंद्र किशोर ने बताया कि वरीय अधिकारियों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर बभनौली के डीलर दिनेश तिवारी द्वारा पीडीएस के अनाज को कालाबाजार में बेचने की सूचना दी थी.

जांच में 300 बोरा अनाज कम मिला

सूचना के आधार पर एमओ ने पीडीएस दुकानदार के गोदाम की जांच की. जांच के क्रम में उठाव किए गए अनाज में से लगभग 147 क्विंटल अनाज कम मिला. गोदाम में लगभग 300 बोरा अनाज कम होने को लेकर पीडीएस डीलर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए. इसकी जानकारी एमओ ने वरीय अधिकारियों को दी. फिर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीलर दिनेश तिवारी के खिलाफ अरेराज थाना में सरकारी अनाज गबन करने से संबंधित आवेदन दिया. जिसपर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.