उप चुनाव के लिए भाजपा ने खोले अपने पत्ते, मोकामा-गोपालगंज के प्रत्याशियों का ऐलान

पटना : बिहार की दो सीटों पर उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। गोपालगंज से कुसुम देवी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसी तरह मोकामा से सोनम देवी को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

बिहार की दो सीटों पर उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया।कुसुम देवी दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी हैं। जबकि सोनम देवी बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं। गोपालगंज की सीट भाजपा विधायक के निधन से खाली हुई। वहीं अनंंत सिंह को कोर्ट द्वारा दस की सजा देने के कारण मोकामा में उप चुनाव होने हैं।

महागठबंधन में शामिल राजद और जदयू ने अभी अपने कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है। ऐसी चर्चा है कि मोकामा से राजद अनंत सिंह की पत्नी को प्रत्याशी बना सकता है।

गोपालगंज से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के साथ पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वहीं मोकामा उप चुनाव के लिए 14 अक्टूबर को पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में सोनम देवी नामांकन पत्र भरेंगी।

गौरतलब है कि राजद के बाहुबली नेता अनंत सिंह मोकामा से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। मार्च 2005 में अनंत सिंह मोकामा से निर्दलीय उम्मीदवार को रूप में जीते। वहीं 2005 और 2010 में अनंत ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत लिया।

2015 में अनंत निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में मैदान में आ गए पर इस बार भी उन्हीं की विजह हुई। 2020 में राजद उम्मीदवार के रूप में अनंत चुनाव जीते।

अनंत के घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही विधानसभा ने 21 जून को उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading