सीवान में मूर्ति विसर्जन के दौरान पि’स्टल लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने द’बोचा

सीवान: बिहार के सीवान युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है. वह मूर्ति विसर्जन के दौरान लोडेड पिस्टल लहराते हुए सरेआम घूम रहा था. इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर युवक को गिरफ्तार कर लिया. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव की है.

Thumbnail image

पिस्टल लेकर भीड़ में घुसा युवक

जानकारी के मुताबिक हुसैनगंज के छपिया पंचायत के जुड़कन सहित अन्य गांवों में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हो रहा था. सभी लोग घाट पर माता की अंतिम विदाई की इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक अपने हाथ में लोडेड पिस्टल लेकर भीड़ में घुस गया. अनुमान लगाया जा रहा कि वह किसी की हत्या करने के लिए आया था. लेकिन जिसकी हत्या करनी थी वह शख्स उसे दिखा नहीं, जिसकी वजह से वह भीड़ में उसे काफी देर तक खोजता रहा.

पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

इसकी जानकारी किसी ने हुसैनगंज थाना को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल के साथ उसे दबोच लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान सलोनोपुर निवासी छोटे लाल यादव का भतीजा 19 वर्षीय नीतीश यादव के रूप में हुई है. गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह पिस्टल लेकर किस लिए आया था. इस मामले में हुसैनगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि एक संदिग्ध युवक को हथियार के साथ पकड़ा गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.