थानेदार और सिपाही आपस में भि’ड़े, खूब हुआ ड्रा’मा

पटना पुलिस के एक सिपाही ने पहले तो ग’लत काम किया। जब थानेदार ने उसकी गलती बताई, तो उनसे उ’लझ भी पड़ा। हालांकि, मामले में थानेदार की ओर से और बड़ी गलती करने का आ’रोप लग रहा है।

पटना के पुलिस थाने में जबर्दस्‍त ड्रामा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीरदरअसल, एक शख्स को हाजत में बंद करने को लेकर थानाध्यक्ष और सिपाही के बीच बहस का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह आडियो क्लिप रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष मो. जहांगीर आलम और डायल 112 के पीटीसी के सिपाही मनोज कुमार के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है।

इसमें वे सिपाही को फटकार लगाते सुनाई दे रहे हैं। थानेदार का कहना है कि पति-पत्नी के आपसी झगड़े की शिकायत मिलने पर डायल 112 की टीम वहां पहुंची थी। इसके बाद सिपाही मनोज कुमार महिला के पति को थाने लेकर आया और हाजत में बंद कर चला गया।

बिना प्राथमिकी हुए थाने में किसी व्यक्ति को रखना गैरकानूनी है। यही बात उसे कही जा रही थी, लेकिन वह बहस करने लगा। बताया जाता है कि ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में रहने वाली एक महिला सिपाही ने डायल 112 पर पति द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की थी।

इसके बाद रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में मौजूद मनोज कुमार को शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए भेजा गया था। पुलिस टीम वहां पहुंची और महिला सिपाही के पति को हिरासत में लेकर थाने चली गई।

वहां जाने के बाद उसे हाजत में बंद कर दिया गया। कहा जा रहा है कि आरोपित नशे की हालत में था। आरोप है कि महिला सिपाही ने आवेदन दे रही थी, लेकिन प्राथमिकी नहीं की गई।

आरोपित को भी वहां से छोड़ दिया गया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने मनोज कुमार को काल कर फटकार लगाई और रिपोर्ट कर वर्दी उतरवाने की धमकी दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading