लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती : समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर : शहर के छाता चौक स्थित समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क में संपूर्ण क्रांति के दूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर जदयू महानगर अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार सिन्हा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ठाकुर, कुंदन लाल सिंह, राजीव कुमार, दिनेश सिंह उर्फ गुड्डू, चांद रजा, दिलीप, प्रभात चौधरी, संजय ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

वहीं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जीवनी पर विस्तार से चर्चा कर उनकी कृतियों को याद किया। वार्ड नंबर-27 के निवर्तमान पार्षद अजय कुमार ओझा द्वारा जयंती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी संजीव शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता अजय नारायण सिन्हा, समाजसेवी कुंदन कुमार, संतोष रंजन, प्रकाश कुमार पच्चू, आलोक वर्मा,विकास कुमार,पिंकू भाई, भाई दिनेश, रंजन कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने जयप्रकाश नारायण को पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.