ना’जायज बच्चा मानकर सनकी पिता ने ली बेटे की जा’न, कोसी नदी से मासूम का श’व ब’रामद

सुपौल:बिहार के सुपौल में  सनकी पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी. नाजायज बच्चा मानकर सात वर्षीय पुत्र को पिता ने कोसी नदी में फेंक दिया. पिता बच्चे को आधार कार्ड बनवाने के बहाने किशनपुर बाजार लेकर गया था. जिसके बाद वह बिना बेटे के घर वापस लौट गया. पत्नी ने जब बच्चे के बारे में पूछा तो उसने बोला कि बच्चा खो गया है. घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की है.

Thumbnail imageबेटे को कोसी नदी में फेंका

पिता ने मां को बताया कि बच्चा खो गया है, इस बात पर मां को शक हुआ तो उसने खोजबीन की और थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता से कड़ाई से पूछताछ की. पिता ने कहा बेटे को कोसी नदी में फेंक दिया है. सोमवार को नदी में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन बच्चा नहीं मिला. इस दौरान आरोपी बार-बार बयान बदल रहा था. मंगलवार को नदी से बच्चे का शव निकाला गया है. वहीं आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.