पूर्णिया SP के 8 ठि’कानों पर रे’ड : अब तक 72 लाख कैश ब’रामद, मंगवाई नोट गिनने की मशीन

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले के एसपी दया शंकर के कई ठिकाने पर एक साथ विजलेंस यूनिट (SVU) ने छापेमारी की है. छापेमारी में आईपीएस दया शंकर के यहां आय से अधिक करीब 72 लाख रूपये कैश मिले हैं. अधिकारियों ने नोट गिनने और सोना-चांदी तौलने वाली मशीन भी मंगवाई गई है, ताकि बरामद की गई संपत्ति का आकलन किया जा सके.

Thumbnail imageबता दें कि पूर्णिया एसपी दयाशंकर के कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी मंगलवार सुबह से ही जारी है. पूर्णिया एसपी आवास, सदर थाना प्रभारी संजय कुमार आवास और पुलिस लाइन में यह कार्रवाई की जा रही है. एसवीयू की टीम आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई की है.

आय से अधिक रुपये अर्जित करने का मामला

विशेष निगरानी विभाग के एडीजी नय्यर हसनैन खान के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार साल 2016 में इनके द्वारा कई तरह से आय से अधिक पैसे कमाए गए थे, जिसके बाद इनके खिलाफ आय से 65 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है. इसी मामले में इनके ठिकानों पर विशेष निगरानी विभाग की छापेमारी की गई है.

7 स्थानों पर चल रही छापेमारी

एडीजी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई, इसके बाद आज इनके कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मिल रही जानकारी के अनुसार कुल 7 स्थानों पर छापेमारी चल रही है, जिसमें पटना और पूर्णिया भी शामिल है. अब तक उनके ठिकानों से क्या बरामद हुआ है, इस बात की जानकारी नहीं मिली है. छापेमारी कंप्लीट होने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading