जेपी की जन्‍मभूमि पर अमित शाह ने दी मिशन बिहार को धार, निशाने पर रहे नीतीश व लालू

पटना :लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उत्‍तर प्रदेश व बिहार के सीमावर्ती सिताब दियारा गांव में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के मिशन बिहार को धार दी। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जमकर निशाने पर लिया।

सिताब दियारा में आयोजित जेपी जयंती समाराेह में अमित शाह।शाह ने उन्‍हें सत्‍ता के लिए जेपी के विचारों की बलि देने वाला बताया। कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ जेपी ने आंदोलन खड़ा किया था, उनके ही अनुयायी बिहार में उसी कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं। उन्‍होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जेपी के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है।

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के गिरने के बाद अमित शाह का यह दूसरा दौरा था। इसके पहले वे सीमांचल इलाके में आए थे।

उस दौरान भी उन्‍होंने वर्तमान महागठबंधन सरकार को निशाने पर लेकर भारतीय जनता पार्टी की सत्‍ता में पुर्नवापसी के लिए पार्टी के मिशन बिहार का आगाज कर दिया था। जेपी जयंती के अवसर पर अमित शाह के बिहार दौरा को इस मिशन बिहार को धार देने का प्रयास माना जा रहा है।

सिताब दियारा में आयोजित जेपी जयंती समारोह में आते ही जब अमित शाह ने लोगों से भारत माता की जय का नारा लगवाते हुए कहा कि यह नारा उन लोगों के हृदय तक जाए जो कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं।

इससे यह स्‍पष्‍ट हो गया कि आगे वे महागठबंधन की सरकार तथा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद यादव पर तीखे हमले करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading