मुजफ्फरपुर : डीएम प्रणव कुमार और नगर आयुक्त ने मंगलवार को सिकंदरपुर में बन रहे पार्क का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को कई दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने एजेंसी को जल्द से जल्द पार्क का काम पूरा करने का निर्देश दिया। यह पार्क शहरवासियों की अपेक्षा से जुड़ा हुआ है। इसमें घुमने के अलावा योगा पार्क भी बनाया जाएगा।
इस दौरान डीएम व नगर आयुक्त ने निर्माण के लिए बनाए गए प्लान को देखा और उसमें सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर पार्क का निर्माण होना है, जिसमें योगा पार्क के साथ-साथ कई तरह की एक्टिविटी किए जाएंगे। इसकी साफ-सफाई और उसके रख-रखाव को देखते हुए भी कई निर्देश दिए गए।
वहीं सड़कों से कनेक्टिविटी का भी ध्यान रखा गया है। पानी निकासी में कोई समस्या नहीं आए उसे भी ध्यान में रखा गया है। साथ ही सिकंदरपुर मन को भी वाटर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।




