पटना के का’रोबारियों से रं’गदारी मांगता था बिहार पुलिस का सि’पाही, गि’रफ्तार

पटना. पटना पुलिस ने कारोबारियों से रंगदारी वसूलने वाले एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है. मामला सिटी इलाके का है जहां की चौक थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है. गिरफ्तार पुलिसकर्मी पहले भी गर्दनीबाग थाना से रंगदारी मामले में जेल जा चुका है, और वह हाल ही में जेल से छूटा था. गिरफ्तार पुलिसकर्मी की पहचान नवादा जिले के कौवाकोल निवासी चिंटू कुमार के रूप में की गई है, जो फिलहाल कैमूर जिला बल में सिपाही के पद पर पदस्थापित बताया जाता है.

पटना में रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार हुआ पुलिसवाला

सिटी एसपी, पटना पूर्वी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अपने आपको रंगदारी सेल का पुलिसकर्मी बताकर क्षेत्र के अवैध कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. सिटी एसपी ने बताया कि पूर्व में अवैध गेसिंग का धंधा करने वाले और वर्तमान में कपड़े की दुकान चलाने वाले मुरारी प्रसाद से चिंटू रंगदारी की मांग कर रहा था.

इसी दौरान मुरारी प्रसाद द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी पुलिसकर्मी चिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल और एक डायरी भी बरामद किया है. एक अन्य घटनाक्रम में चौक पुलिस ने एक मारुति वैन से 300 लीटर देसी शराब बरामद किया है. हालांकि इस दौरान कार चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया. पुलिस टीम ने कौआखोह इलाके से एक अवैध शराब तस्कर को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading