सीवान: बिहार के सिवान में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सीवान में फिर एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के ककहट्टी गांव का रहने वाला चंदन कुमार के रूप में की गई. घटना सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ककघट्टी गांव का है. परिजनों ने घटना के सम्बंध में बताया कि युवक प्रेम प्रसंग के मामले में अपनी प्रेमिका से उसके घर उसके बुलाने पर गया था. तभी घर वालों ने दोनों को एक साथ देख लिया. इसके बाद चंदन कुमार का पेड़ से लटका हुआ शव मिला. ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकता देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी.
कोलकाता में रहता था युवक
मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक चंदन कोलकाता में रहकर क्रेन चलाता था. छठ पर्व करने के लिए घर आ रहा था. वह अपने घर नहीं जा कर सीधे अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया था. इसके बाद उसकी हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया. परिजनों ने बताया कि चंदन का इसी गांव की एक लड़की से लगभग चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हमेशा चंदन अपनी प्रेमिका से बात करता रहता था. कोलकाता से घर वापस आ रहा था तो वह घर न जाकर पहले वह अपनी प्रेमिका के बुलाने पर उस से मिलने गया था. वहां घर वालों ने प्रेमिका की जिंदगी से उसे दूर रहने को कहा, लेकिन चंदन नहीं माना तो उसकी पीट-पीट कर मार दिया और शव को पेड़ से लटका दिया.
परिजनों ने लगाया पीटपीट कर हत्या का आरोप
परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान दिखाई दे रहे हैं. लड़की के परिवार वालों ने चंदन को पीट-पीट कर मार डाला है और उसे पेड़ से लटका दिया. जब शव को पेड़ से उतारा गया तो शरीर पर चोट के निशान कई जगह दिखायी दे रहा है.थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.




