बुखार के मरीज की हाे रही डेंगू जांच,डेंगू को लेकर बरती जा रही सर्तकता

मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच में आने वाले बुखार के मरीज की डेंगू मरीज की जांच की जा रही है। प्रतिदिन 20 से 25 मरीज की डेंगू जांच के लिए नमूना लिया जा रहा है। पीएचसी स्तर पर जांच किट नहीं रहने से मरीजों को परेशानी हो रही है।

सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा ने बताया कि डेंगू को लेकर सर्तकता बरती जा रही है। बुखार के मरीज की जांच कराई जा रही है। अब तक जिले में 18 मरीज मिले है।

उन्होंने कहा कि पहले डेंगू की शंका होने पर जांच के लिये मरीजों काे एसकेएमसीएच भेजा जाता था। अब यह सुविधा मरीजों को सदर अस्पताल में ही मिल रही हैं। इससे मरीज की पहचान भी जल्द हो रही। इससे इलाज में सहुलियत हो रही है।

सिविल सर्जन ने बताया कि साफ पानी में ही डेंगू के मच्छर का लार्वा पनपता है। इसलिए अपने आसपास सफाई करते रहे। वर्षा का पानी घर की छत पर रखे गमले,कबाड़ मे भर जाता है,उसको साफ करते रहे। मच्छरदानी लगाकर सोयें। बताया कि जहां पर डेंगू के मरीज मिल रहे है वहां पर फागिंग कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading