जहानाबाद में घू’सखोर सीओ गि’रफ्तार, निगरानी ने एक लाख रुपए रि’श्वत लेते पकड़ा

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में घूसखोर सीओ गिरफ्तार हुआ है. निगरानी विभाग की टीम ने काको के अंचलाधिकारी दिनेश कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है. जैसे ही शहर में सीओ की गिरफ्तारी की बात फैली, प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. निगरानी विभाग की टीम का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार कर पटना ले जाया जा रहा है.

Thumbnail image

काको प्रखंड का सीओ दिनेश कुमार गिरफ्तार

निगरानी विभाग की टीम ने बताया कि हमें राहुल कुमार नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी. उसने बताया था कि दाखिल खारिज कराने के लिए उसने 29 सितंबर को आवेदन दिया था लेकिन अंचला अधिकारी इसके एवज में उससे एक लाख रुपए की मांग की. जब उसने पैसे नहीं दिए तो सीओ ने दाखिल खारिज नहीं किया.

अंचलाधिकारी के खिलाफ राहुल ने निगरानी विभाग के सामने शिकायत दर्ज कराया. जिसके बाद विभाग ने अपनी टीम के द्वारा जाल बिछाया. आखिरकार इस जाल में अंचलाधिकारी दिनेश कुमार रुपए के साथ गिरफ्तार हो गए. निगरानी विभाग की टीम ने शहर के निचली रोड स्थित पलवल जी मॉल के पास एक किराए के मकान से उसे गिरफ्तार किया है. जहां किराए के मकान पर अंचलाधिकारी रहता था.

परिवादी राहुल कुमार ने 29 सितंबर को अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था. उनका मोटेशन नहीं किया जा रहा था, उसी के लिए एक लाख रुपए मांगा गया था. शिकायत के बाद सत्यापन किया गया. जिसके बाद काको प्रखंड के सीओ को आज उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.