बाईपास थाना क्षेत्र के श्री गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ में गुरुवार की सुबह ट्रक व टेंपो की भि’ड़ंत में टेंपो चालक की मौ’त हो गई। वहीं टेंपो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच व पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहीं दु’र्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फ’रार हो गया। दु’र्घटना के बाद आ’क्रोशित नागरिकों ने जमकर ब’वाल काटा। चार छह घंटे के बाद स्थिति सामान्य हुई। वाहनों का परिचालन जारी है।
मरचा गांव निवासी टेंपो सवार घायल 35 वर्षीय रेखा देवी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ अस्पताल जा रही थीं। लगभग दो सप्ताह पहले बेटा गोलू का करकट चढ़ाने में बायां हाथ टू’ट गया था। उसका इलाज बिस्कोमान गोलंबर के समीप हड्डी के चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था।
मां रेखा ने बताया कि सुबह घर से बेटा गोलू (20), आकाश (19) तथा रितेश (18) के साथ अपने घरेलू टेंपो संख्या बीआर-01पीएच-1189 से हड्डी के चिकित्सक के यहां बेटा का आ’परेशन कराने के लिए निकली। टेंपो बेटा रितेश चला रहा था। रास्ते में पुट्टु नामक युवक यात्री के रूप में बैठा।

टेंपो एनएच पार कर श्री गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ में आरओबी की ओर जाने के क्रम में सामने से आ रहे ट्रक संख्या बीआर-7 जी-1937 ने गलत दिशा में आकर टेंपो में टक्कर मा’र दिया। ट्रक की ट’क्कर से टेंपो में सवार यात्रियों की ची’ख पु’कार म’च गई। ची’ख पु’कार सुनकर आसपास के लोग घ’टनास्थल की ओर दौड़े।
नागरिकों को आता देख चालक घ’टनास्थल पर ही ट्र’क छो’ड़कर फ’रार हो गया। स्थानीय नागरिकों ने घ’टना की सूचना बाईपास थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और टेंपो में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा।
बाद में गंभीर हा’लत देख दो लोगों पीएमसीएच इलाज के लिए भेजा। चिकित्सकों ने चालक रितेश को मृ’त घोषित कर दिया। दु’र्घटना में घा’यल रेखा देवी, बेटा गोलू, आकाश व यात्री पुट्टू को पुलिस ने इलाज के लिए पहले एनएमसीएच व पीएमसीएच भेजा।
इधर दु’र्घटना से आ’क्रोशित नागरिक ने श्री गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर बवाल का’टने लगे। आ’क्रोशित नागरिकों ने दु’र्घटना को अंजाम देनेवाले ट्रक का शीशा फो’ड़ दिया। नागरिकों ने ट्रक से चालक का लाइसेंस व आधार कार्ड ज’ब्त किया।
बवाल की सूचना पाकर दीदारगंज थानाध्यक्ष चेतनानंद झा, चौक थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता, मेहंदीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, खाजेकलां थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, मालसलामी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, यातायात थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी बल के साथ घ’टनास्थल पहुंचे। आक्रोशित नागरिकों को पुलिस स’मझाकर शांत कराने में जुटी रही। पुलिस को भी नागरिकों के आ’क्रोश का सामना करना पड़ा। घ’टना के चार घंटे बाद लगभग नौ बजे क्रेन से पुलिस दु’र्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने लगी तो नागरिकों ने वि’रोध कर दिया। लगभग दो घंटे मान-मनोव्वल के बाद पुलिस ट्रक को हटाने में कामयाब रही। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। बाद में एसडीओ मुकेश रंजन व एएसपी अमित रंजन बाईपास थाना पहुंचे।

