पटना की एक इमारत में लगी भी’षण आ’ग, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख

पटना: राजधानी पटना के एसके पूरी थाना क्षेत्र स्थित बोरिंग कनाल रोड के गांधी नगर के पास स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते बिल्डिंग धू-धूकर जलने लगी. वहां रहने वाले लोगों को जब इस अगलगी की जानकारी मिली तो सभी अपने फ्लैट को छोड़कर भागने लगे. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Thumbnail imageआग पर पाया गया काबू

सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. बताया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. वहीं आंद भयंकर होने की वजह से कई गाड़ियों के जलने की खबर भी सामने आ रही है. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर मौजूद अग्निशमन के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है. जिसकी वजह से एक बड़ी घटना होने से टल गई है.

शार्ट सर्किट से लगी आग

अगलगी की घटना किस वजह से हुई है, इसकी जानकारी फिलहाल इस बिल्डिंग में रहने वाले किसी व्यक्ति को नहीं है. हालांकि मौके पर मौजूद अग्निशमन के अधिकारियों को कहना है कि बिल्डिंग की एक फ्लैट में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसके बाद यह आग पूरी बिल्डिंग में फैलने लगी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading