मौ’त से पहले का वीडियो: गैं’गवार में मा’रा गया था मुजफ्फरपुर का कु’ख्यात राजा ठाकुर

मुजफ्फरपुरः बिहार केमुजफ्फरपुर में अपराध अपने चरम पर है. हथियारों से लैस होकर अपराधी बेरहमी से पीट-पीट कर एक शख्स की हत्या कर देते हैं और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है. यहां हम कुख्यात राजा ठाकुर की हत्या की बात कर रहे हैं. राजा ठाकुर की हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद  हो गई थी. बीते दिन अहियापुर थाना क्षेत्र में कुख्यात राजा ठाकुर की वर्चस्व में पीट-पीटकर हत्या हुई थी.

Thumbnail image

क सप्ताह पहले हुई थी राजा ठाकुर की हत्या

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड फौजी के पुत्र और कुख्यात राजा ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. घटना बीते गुरुवार देर रात की है. राजा ठाकुर अपनी गायब बाइक की तलाश कर रहा था. इसी दौरान दो दर्जन लोग युवक को उठा कर ले गए और पीट-पीटकर मार डाला. पूर्व में भी युवक का आरोपियों के साथ गैंगवार हो चुका था. घंटों गोलीबारी हुई थी. उस वक्त भी राजा ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ था. उस दौरान उसके पैर में गोली लगी थी.

आठवें दिन हत्या का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

घटना के आठवें दिन पूरे वारदात का सीसीटीवी सामने आने पर हड़कंप मच गया. सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कितनी बेरहमी से मारपीट की जा रही है और फिर बाइक पर उठाकर ले जाया जाता है और हत्या होती है. इस दौरान देखा जा सकता है सीसीटीवी में की कुछ युवकों के हाथ में हथियार भी है. इससे राजा ठाकुर पर लगातार वार किया जा रहा है. यह आपसी वर्चस्व में लेकर गैंगवार के कारण हत्या हुई थी.

मां के बयान पर मामला दर्ज

वहीं यह भी कहा जा रहा है बीते गुरुवार की देर रात उसे जियालाल चौक के पास बुलाया गया था. यहां खाना-पीना करने के बाद राजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार की अहले सुबह स्थानीय लोगों ने देखा. मौके पर पुलिस पहुंची. उसे एसकेएमसीएच में लेकर पुलिस पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. मामले में कुख्यात की मां के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर भी शिनाख्त की जा रही है. पूर्व में भी कईयों को हिरासत में लिया गया है. मृतक के मां की बयान पर केस दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस की टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे, लेकिन सवाल उठता है कि इतनी देर तक अपराधियों का तांडव चलता रहा. गोली भी चली जमकर मारपीट भी हुई, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी खबर क्यों नहीं थी. जबकि मृतक और मारने वाले दोनों ग्रुप में पूर्व से भी वर्चस्व को लेकर कई बार टकराव हो चुका है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.