निजी अस्पताल कर्मी की पत्नी व बेटे का अ’पहरण करने का मामला आया सामने, क्या हैं मामला?जाने विस्तार से…

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज मुहल्ले में रहने वाले एक निजी अस्पताल कर्मी की पत्नी व बेटे का अ’पहरण करने का मामला सामने आया है। खोजबीन में पता नहीं चलने पर पति चंदन कुमार ने सदर थाने में अ’पहरण की प्रा’थमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुजफ्फरपुर में अगवा महिला की चल रही जांच पड़ताल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीरदिए गए आवेदन में कहा कि वैशाली जिले के मूल निवासी चंदन शहर के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। बीबीगंज में उसका डे’रा है। पांच अक्टूबर को उनकी पत्नी व दो वर्ष का बेटा बाजार गए थे।

इसके बाद वे दोनों घर नहीं लौटे। इस बीच उनके रिश्तेदार जब घर पर आए तो दरवाजा खुला व किसी को नहीं देख हैरान हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी चंदन को दी। सूचना पर वे अस्पताल से घर लौटे।

छानबीन में पता चला कि घर में रखे गए एक लाख रुपये व जेवर भी नहीं है। इसके बाद वह परेशान हो गए। महिला के मोबाइल पर काल किया तो बंद बता रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू की।

इसमें महिला का लोकेशन गुजरात में है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला खुद से घर से निकल गई है। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर महिला व बच्चे की सकुशल ब’रामदगी की कवायद में जुटी है।

इधर, घटना को लेकर महिला के स्वजन चिं’तित हैं। पुलिस का कहना है कि दूसरे प्रदेश में लोकेशन मिला है। इसके लिए आइजी से अनुमति लेकर टीम यहां से रवाना होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.