चुनाव ड्यूटी की राशि वापस नहीं करने पर कर्मचारियों और पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर :जिले में हुए पंचायत चुनाव में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने ड्यूटी नहीं की। इसके बावजूद चुनाव ड्यूटी की राशि लेकर वे बैठ गए। अब राशि वापसी के लिए उनकी खोज हो रही है। अब तक आठ प्रखंडों के ऐसे 767 चुनाव कर्मचारियों की पहचान कर ली गई है।

यह राशि केवल ड्यूटी करने वालों को ही दी जाती है। प्रतीकात्मक फोटोइन सभी को राशि वापस करने का नोटिस भेजा जा रहा है। राशि वापस नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अन्य आठ प्रखंडों से ऐसे कर्मचारियों की सूची भेजने के लिए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) एवं पंचायत राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें चुनाव कार्य से अनुपस्थित कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

विदित हो कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान बड़ी संख्या में चुनाव कर्मी ड्यूटी पर नहीं गए। उनकी जगह दूसरे कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया। चुनाव में ड्यूटी करने वालों को राशि दी गई। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के अनुसार ड्यूटी नहीं करने वालों को राशि वापस करनी है।

यही राशि उन्हें दी जाती है जिन्होंने ड्यूटी की, मगर चुनाव बीते नौ से दस माह हो गए। राशि वापस नहीं की गई। नियमत: उन्हें राशि वापस करनी है। यह राशि ड्यूटी करने वालों को दी जाती है।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) ने बताया कि कर्मियों को ड्यूटी के लिए एक हजार से दो हजार तक की राशि दी गई। अब तक जो सूची आई है उसमें 767 कर्मचारियों ने राशि नहीं लौटाई है। औसतन डेढ़ हजार रुपये भी माना जाए तो करीब 11 लाख रुपये वापस किए जाने हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading