बड़े बिल्‍डर और होटल कारोबारी के ठि’कानों पर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की छा’पेमारी

पटना के एक बड़े बिल्‍डर और होटल कारोबारी के कुल 31 ठिकानों पर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की छा’पेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि गब्बू सिंह और उनके स्टाफ के अलग-अलग ठि’कानों पर आ’इटी की रे’ड चल रही है।छा’पेमारी का दायरा पटना के कई स्‍थानों के अलावा नोएडा और झारखंड तक बताया जा रहा है।

jagranमिली जानकारी के अनुसार, पटना के बोरिंग रोड में कवि रमन पथ मोड़ पर गब्बू सिंह का कार्यालय है। इनसे जुड़ी छा’पेमारी पटना के राजीव नगर और पटेल नगर में भी चल रही है। बताया जा रहा है कि गब्‍बू सिंह का एक राजनीतिक दल से नजदीकी जुड़ाव है।

पटना में कई जगह छा’पेमारी हो रही है। शिवपुरी में गब्‍बू का घर है। कवि रमन पथ पर उनका कार्यालय है। इसके अलावा उसके स्टाफ के घर पर भी रेड जारी है। आइटी के साथ ईडी की भी टीम है। बताया जा रहा है कि जदयू अध्‍यक्ष ललन सिंह से उनका करीबी रिश्‍ता है।

पटना के साथ ही दिल्ली और नोएडा स्थित ठिकाने पर भी रे’ड डाली गई है। महत्वपूर्ण कागजातों के साथ नकदी बरामद की गई है। हालांकि रुपये की अभी गिनती नहीं हो सकी है। गब्बू सिंह की गिनती बड़े बि’ल्डरों में होती है। वे होटल कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। साथ ही राजनीति रसूख भी रखते हैं। वे एक प्रमुख राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि रुपये की अभी गिनती नहीं हुई है। यह लाखों में है। रेड अभी भी चल रही है।

आयकर विभाग की ओर से कहा गया कि गुप्त सूचना के आधार पर इनपुट जुटाया गया था। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ रेड डाली गई।  ज’ब्त किए गये कागजातों को खंगाला जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  आगे आइटी की कार्रवाई जारी रहेगी। गब्बू सिंह से इस मामले में शीघ्र पूछताछ करने की तैयारी चल रही है।

बिल्डर एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि भवन निर्माण से अधिक दिलचस्पी गब्बू सिंह सरकारी ठेका लेने में दिखाते थे।  निर्माण से जुड़े अधिकांश ठेके उनको मिल भी जाते थे। राजनीतिक रूप से वे इतने सशक्त थे कि जिस ठेके पर उनकी नजर पड जाती थी, वह उनके नाम हो जाता था।

गब्बू सिंह के पार्टनर अरविंद सिंह के ठिकाने पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। पटना के पटेल नगर निवासी अरविंद सिंह भी उसी राजनीति दल से जुड़े हुए हैं, जिससे गब्बू सिंह जुड़े हैं। साथ ही गब्बू सिंह के सहयोगी भी बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading