छठ पूजा 2022: दिल्ली में इस बार बड़े स्तर पर छठ महापर्व मनाएगी सरकार, बनेंगे 1100 घाट

दिल्ली. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार इस बार बड़े स्तर पर छठ महापर्व मनाएगी. सभी सुविधाओं के साथ दिल्ली में 1100 घाट बनेंगे. यह जानकारी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी है.

Chhath Puja 2021: Delhi government bans celebration in public places -  Check new guidelinesअरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को छठ का त्यौहार है और  हम सब मिलकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगेंगे और सूर्य भगवान की पूजा करेंगे. बता दें कि कोरोना के चलते बीते 2 साल से सार्वजनिक रूप से छठ पूजा नहीं मनाई गई थी.  इस पर केजरीवाल ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है, तब से हम भव्य रूप से इस त्यौहार को मनाने का सिलसिला चला रहे हैं. पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे स्तर पर बनाई जाती थी.

2014 में 69 जगह पर दिल्ली सरकार छठ पूजा को लेकर आयोजन करवाती थी और 2.5 करोड़ रुपये खर्च करती थी. लेकिन इस बार 1100 जगह छठ पूजा मनाई जाएगी और 25 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं. छठ पूजा बड़े स्तर पर मनाने के लिए इस बार बहुत सारी तैयारी की हैं, क्योंकि 2 साल से लोग घर में बंद थे और बड़े स्तर पर छठ पूजा नहीं मनाई जा रही थी.

केजरीवाल ने कहा कि सुरक्षा पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस पूरा सहयोग करेगी और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे. हर साल की तरह टेंट साउंड सिस्टम, कुर्सी-टेबल और एलईडी स्क्रीन का इंतजाम किया जाएगा. वैसे तो दिल्ली में 24 घंटे बिजली है, लेकिन अगर कहीं बिजली कट होता है तो पावर बैकअप का इंतजाम किया गया. पीने के पानी का इंतजाम और टॉयलेट, एंबुलेंस और फर्स्ट एड का भी इंतजाम किया गया है, ताकि अगर कोई बीमार हो जाए तो उसको संभाला जा सके.

बिहार का प्रमुख त्यौहार है छठ

बता दें कि छठ बिहार का प्रमुख त्योहार है. इसे बिहार में बड़े उत्साह से मनाया जाता है. वहीं, दूसरे राज्यों में रहने वाली बिहार के लोग भी इसे मनाते है. दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार के लोग काम के सिलसिले में रहते हैं और इसलिए यहां बड़े पैमाने पर यमुना के किनारे यह त्योहार मनाया जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading