मुजफ्फरपुर : शहर के भगवानपुर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान महिला विकास मंच के जिला संयोजक प्रो.कुणाल राजवीर, जिलाध्यक्ष सोना सरिता, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.आदित्य श्रीवास्तव व समस्त महिला विकास मंच की टीम ने उनका भव्य स्वागत किया।
इन सदस्यों ने आरसीपी सिंह को बुके माला और अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत कर सम्मानित किया।








