पूर्वी चंपारण के मलाही में गंडक नदी में नाव पलटी, महिला की डूबने से मौ’त

मोतिहारी: गंडक नदी में मलाही हाईस्कूल के सामने शनिवार की सुबह एक नाव पलट गई। इससे नाव में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं नाव पर सवार पांच अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों के सहयोग से नदी में डूबने से बचाकर निकाले गए पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतका सुदामा कुंवर बताई गई है। सभी लोग नाव से मवेशी के लिए चारा लाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर लोग जुटे हुए हैं।

स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। फोटो: जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading