बिहार छात्र संघ का 7 वां स्थापना व एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई गई जयंती

मुजफ्फरपुर : बिहार छात्र संघ का सातवां स्थापना व एपीजे अब्दुल कलाम जयंती समारोह शहर के मझौलिया स्थित निजी रेस्टोरेंट में मनाया गया।

बिहार छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह व जिलाध्यक्ष करण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि संगठन की शुरूआत एपीजे अब्दुल कलाम को आदर्श मानकर की गई है। एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से संघर्ष कर सफलता पाने की कला सीखने की जरूरत है।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में एक ही धर्म मानवता का धर्म है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

संगठन के मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि यदि जीवन में पूरी ईमानदारी से संघर्ष करते हुए धैर्य बनाए रखते हैं तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि अभी जो शैक्षणिक अव्यवस्था है उसके लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। कार्यक्रम में बिहार छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष करण सिंह ने किया।

इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष तैयब खान, उपाध्यक्ष निहाल सिंह, जिला महामंत्री बंटी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पांडेय, मयंक राज, निखिल सिंह, सुधांशु सम्राट, गौरव, नीरज, अमन, गोलू, राहुल राज, अंकेश, आदित्य, गौरव सहनी, ठाकुर जी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading