मुजफ्फरपुर : चकिया पुलिस की हिरासत से फरार अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरा निवासी राजकुमार राय उर्फ नीरज गैगवार में ढ़ेर हो गया। सोमवार की सुबह चकिया-मधुबन पथ पर मधुबन थाना क्षेत्र के जुगोलिया नन्हकार गांव के पास सड़क किनारे से उसका बरामद किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। उसको चार गोली लगी है। पुलिस ने उसके पाकेट से दो जिंदा कारतूस और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। मारा गया बदमाश चकिया-केसरिया रोड में करोड़ों के सोना-चांदी लूट मामले में वांछित था और गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से भाग निकला था। इस मामले में चकिया के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा निलंबित भी किए गए थे और वे हाल में निलंबन मुक्त हुए हैं।






