तीन दिवसीय श्री श्री मां श्यामा काली पूजा के लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू, 24 से 26 अक्टूबर तक धूमधाम मां काली की होगी पूजा

मुजफ्फरपुर : हर साल की भांति इस वर्ष भी बंगाली पूजा कमेटी की ओर से गन्नीपुर कलमबाग चौक स्थित श्री श्री मां श्यामा काली मंदिर में 24 अक्टूबर को धूमधाम से 62 वीं काली पूजा मनाई जाएगी। इसके लिए कमेटी की ओर से जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

यह पूजा तीन दिन चलेगी। प्रथम दिन 24 अक्टूबर को यह काली पूजा का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात 25 अक्टूबर को रात्रि आठ बजे विशेष रूप से बंगाली रीति-रिवाज से प्रसिद्ध धुनुची आरती होगी।

बंगाल से आए झांकी वाले अपनी डाक के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। विशेषकर महिलाएं पुरुष हाथों में आग लेकर मां की आरती उतारंगे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां की विधि-विधान से पूजा-अर्चना व आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

आरती के पश्चात मां का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण होगा। 26 अक्टूबर को संध्या 7:30 बजे मंदिर प्रांगण में मां का प्रसाद व महाभोग का आयोजन किया जाएगा।

इसमें बड़ी संख्या में मां के भक्त एकत्रित होकर मां के नामों का जयकारा लगाकर महाभोग ग्रहण करेंगे। मंदिर की सजावट कलमबाग चौक से की जा रही है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पुरोहित भरत चक्रवर्ती, अंश चक्रवर्ती, अध्यक्ष मिंटू कुमार, शशि साहा, आनंद कुमार साहा, रामकृष्ण पाल, सुमित कुमार, छोटू, मोहित चक्रवर्ती, रोहित वर्मन, आकाश सिंह, नारायण शिकदार, प्रशांत वैशाख, विकास सिंह, शम्मी शिकदार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading