आज सोमवार को वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर में किसान सभा भवन के प्रांगण में ऑर्गेनिक ग्रीन इंटरनेशनल बैनर के तले किसान भाइयों को ऑर्गेनिक खेती के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 किसान भाइयों ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालक चन्द्रशेखर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रखंड कृषि पदाधिकारी एटीएम सुनील, जदयू प्रखंड के प्रेम कुमार, निशा आभा एवं अध्यक्ष पुतुल सिंह मौजूद रहें। इस कार्यक्रम के आयोजक आनंद कुमार पांडे और शिवशंकर सिंह थें।

निर्देशक नवल किशोर मंडल द्वारा किसान भाइयों को ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल बताया। उन्होंने बताया कि ऑर्गेनिक खाद गाय के गोवर एवं अन्य वेस्ट चीजों से बनाया जाता है। इसके साथ-साथ खाद का कैसे उपयोग करें इसकी भी जानकारी किसान भाइयों को दी गई।










