मुजफ्फरपुर। शहर के विभिन्न जगहों पर न’शे में टल्ली होकर घूम रही अंजली नाम की एक महिला पुलिस गि’रफ्त में तो आयी, लेकिन च’कमा देकर फिर फ’रार हो गई। पुलिस अ’भिरक्षा से गा’यब महिला की त’लाश फिर शुरू हो गई है।

बताते चलें कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के नकुलवा चौक के समीप पिछले सप्ताह रिक्शा पर न’शे की हालत में मिली महिला को पुलिस ने इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में भर्ती कराया था।
हो’श आने के बाद वह वहां से भाग निकली थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। इसमें पता चला कि महिला शराब समेत कई तरह की नशा करती है। पिछले सप्ताह अ’त्यधिक श’राब पीने के कारण ही वह अचेत हो गई थी।
वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद मिठनपुरा थाने की पुलिस ने उक्त महिला को बोचहां इलाके से गि’रफ्तार कर थाने पर लाई। वह उस समय भी नशे में थी। उससे पूछताछ कर आगे की का’र्रवाई की जा रही थी।
इसी बीच रविवार को शौ’च का ब’हाना बताकर महिला फिर पुलिस अ’भिरक्षा से भा’ग निकली। इसके बाद पुलिस ने उस पर प्रा’थमिकी दर्ज की। सोमवार से उसकी तलाश जारी है, अबतक उसका कोई सु’राग नहीं मिला है।
थानाध्यक्ष श्रीकांत सिन्हा ने बताया कि महिला अंजली गोरखपुर की रहने वाली बताई गई है। वर्तमान में वह बोचहां व अखाड़ाघाट में रहती है। उस पर श’राब पी’ने के अलावा पुलिस अ’भिरक्षा से फ’रार होने को लेकर दो अलग-अलग प्रा’थमिकी की गई है। पुलिस उसकी गि’रफ्तारी को लेकर छा’पेमारी कर रही है।



