दीपावली पर प’टाखे : नहीं मिला लाइसेंस, आधी रात को ट्रकों से उतारे जा रहें ख’तरनाक प’टाखे

दीपावली पर पटाखे :  बिहार के भागलपुर जिले में पटाखा बनाने व बेचने का लाइसेंस किसी के पास नहीं है। लेकिन आधी रात को खतरनाक पटाखे भागलपुर की घनी आबादी वाले इलाके में प्रतिबंध के बावजूद ट्रकों से उतारे जा रहे हैं। भागलपुर के चुनिहारी टोला, लहेरी टोला, हनुमान नगर, स्टेशन रोड, सराय-मंदरोजा जैसे घनी आबादी वाले इलाके में सड़क किनारे ट्रकों को खड़ी कर पटाखे तंग गलियों वाले घनी मोहल्ले में भंडारित किये जा रहे हैं। भंडारण वाले जगहों से भागलपुर और आसपास के इलाके में पटाखा खरीद बाद टोटो समेत अन्य छोटे वाहनों से पटाखे पहुंचाए जा रहे हैं।

शामली में बम निरोधक दस्ते ने नष्ट किये फैक्ट्री से बरामद पटाखे - शामलीजबकि 12 नवंबर 2020 के बाद जिला प्रशासन ने एक भी लाइसेंस का नवीकरण हीं किया है। जिला प्रशासन ने अबतक इसबार भी एक भी थोक विक्रेता का मानक पर खरा नहीं उतर पाने के कारण लाइसेंस जारी नहीं किया है। बीते साल 2021 में दीपावली के दौरान 18 घंटे के लिए ग्रीन पटाखा बेचने की अनुमति दी गई थी। हालांकि इस मानक पर भी एक भी दुकानदार खरा नहीं उतर पाया था।

जिले में पटाखों के सात थोक विक्रेता थे। हरि प्रसाद डोकानियां, लड्डू गोपाल डोकानियां, प्रदीप कुमार मावंडिया, कैलाश प्रसाद मावंडिया को 25 अक्टूबर 2019 तक पटाखा बेचने का लाइसेंस था। शंकर लाल मावंडिया और पवन कुमार अग्रवाल को 12 नवंबर 2020 तक पटाखा बेचने की अनुमति मिली थी। इसके बाद एक भी दुकानदार को न तो पटाखा बनाने की अनुमति दी गई और न ही बेचने की।

जिला प्रशासन इस बार भी कारोबारियों को पटाखा बेचने का लाइसेंस नहीं निर्गत किया है, लेकिन घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध तरीके से पटाखा बिक्री किया जा रहा है। अबतक चोरी-छुपे लाखों की पटाखा बिक्री हो चुकी है। बीते साल दीपावली के दौरान सिर्फ ग्रीन पटाखा चलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन लाखों के पटाखे फोड़ दिए गए थे।

पकड़े जाने पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज होगा केस

तीन मार्च 2022 की रात 11.30 बजे तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में हुए भीषण धमाके में 15 लोगों की मौत बाद से सख्त हुई भागलपुर पुलिस ने लगातार कई दिनों तक अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर खतरनाक पटाखे, बारूद समेत विस्फोटक पदार्थों की बरामदगी करने में सफल रही थी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सख्त कदम उठाते हुए पटाखा बिक्री के मानक पर खरे उतरने के कारण एक भी आवेदक को पटाखा बिक्री या भंडारण की अनुमति नहीं दी। एसएसपी बाबू राम ने मामले में सख्त कदम उठाते हुए विस्फोटक सामग्री, पटाखा बिक्री करने या भंडारण करते पकड़े जाने पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दज्र कर उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया था।

एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में छापेमारी में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से एक बोरी एल्यूमीनियम चूरा बरामद किया गया था। ट्रांसपोर्टर के गोदाम से बरामद एल्यूमीनियम चूरा का मालिक आशीष गुप्ता का था। एसएसपी ने आशीष गुुप्ता के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित घर से भी एक ड्रम विस्फोटक पदार्थ बरामद किया था। खतरनाक पटाखा और लहसुनिया बम भी काजवलीचक स्थित गयानंद मंडल के घर से बरामद किया गया था। एसएसपी ने थानाध्यक्षों को पटाखा बिक्री और भंडारण करने वालों के विरुद्ध् सख्त अभियान चलाने को कहा है। कोतवाली, जोगसर, इशाकचक, तातारपुर, नाथनगर, बरारी, तिलकामांझी, हबीबपुर, कजरैली, बबरगंज, मोजाहिदपुर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

प्रतिबंध के बाद भी पटाखे का शहर में प्रवेश से उठ रहे सवाल

भागलपुर में पटाखे की खरीद और भंडारण का किसी को लाइसेंस निर्गत नहीं होेने के बाद भी भागलपुर में बड़े पैमाने पर शिवकाशी, मऊ आइमा, फाफामऊ और अन्य राज्यों से बड़े पैमाने पर पटाखे के प्रवेश और उपलब्धता से पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। शराब की तरह तमाम प्रतिबंध को धता बताते हुए बड़े पैमाने पर पटाखा कैसे भागलपुर पहुंच रहा है। इसको लेकर लोग सवाल उठाने लगे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading