महिला जनप्रतिनिधि के घर में ह’थियार, पहुंची पुलिस तो पति हो गए फ’रार, पत्‍नी गई जेल….

मुंगेर के असरगंज की पुलिस ने बुधवार को चार कट्टा और 12 कारतूस के साथ अमैया पंचायत की उप सरपंच कल्पना देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की गिरफ्तारी बैजलपुर गांव से हुई है। महिला के निशानदेही पर घर से हथियार और कारतूस बरामद किया गया। असरगंज थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अमैया पंचायत की बैजलपुर गांव निवासी उप सरपंच का पति पंकज सिंह अवैध रूप से हथियार और कारतूस की तस्करी करता है।

मुगेर के अमैया पंचायत की उप सरपंच कल्पना देवी के घर से हथियार बरामद।
सूचना पर आधार जमादार नकुल सिंह सहित पुलिस बल के साथ पंकज सिंह के घर में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देखकर पंकज सिंह फरार हो गया पत्नी उप सरपंच कल्पना देवी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो घर में छिपा कर रखे हथियार के बारे जानकारी दी। पुलिस ने जब घर का सर्च किया तो कई जगहों से चार कट्टा और 12 जिंदा कारतूस की बरामदगी की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि उप सरपंच महिला कल्पना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि उप सरपंच का पति पंकज सिंह फरार है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.